Supreme Court On CJI Surya Kant-NALSAR Controversy: हैदराबाद के नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (NALSAR) के दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत आने को लेकर हुए विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra) की तरफ से NALSAR के छात्रों के खिलाफ जारी किए गए दोनों नोटिफिकेशन रद्द कर दिए हैं। देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा कि बीसीआई के पास छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने BCI और राज्य बार काउंसिलों को छात्रों या फैकल्टी के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से रोकने वाले अपने पहले के आदेश को जारी रखा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमों के अनुसार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करना संस्थान का काम है। जब तक छात्र वकील नहीं बन जाते, तब तक BCI के पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास छात्रों के व्यवहार को नियंत्रित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

बता दें कि NALSAR यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सीजेआई शामिल होते रहे हैं। इस बार वहां के कुछ छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत का विरोध किया। इसको लेकर मनन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली बीसीआई ने सख्त नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि NALSAR से 2026 में कानून की डिग्री हासिल करने वाले किसी भी छात्र को वकील के रूप में नामांकित नहीं किया जाए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस फैसले का काफी विरोध हुआ। लॉ कॉलेज के छात्रों समेत कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इसका विरोध किया। नौबत यहां तक आ गई कि सीजेपी ने बीसीआई चेयरमैन का इस्तीफा तक मांग लिया।

विरोध होने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को झुकना पड़ा। बीसीआई ने इस फैसले को वापस ले लिया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कानून के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के घटनाक्रम और विवादों से कानून के छात्रों की भावनाओं को पहुंचे आघात के लिए मैं माफी चाहता हूं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m