CJP Ex Spokesperson Vijeta Dahiya Assaulted: कॉकरोज जनता पार्टी यानी सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया से मारपीट की गई है। आरोपियों ने पॉडकास्ट के बहाने बुलाकर पिटाई कर मारने की धमकी दी। दहिया ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके सोशल मीडिया वीडियो में हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्ति जताई। साथ ही टुकड़े-टुकड़े करके फेंकने की धमकी दी। दहिया ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है।

विजेता दहिया ने बताया कि 5 अगस्त को रोहित नाम के एक शख्स ने उन्हें व्हाट्सऐप पर संपर्क किया था। उसने खुद को प्रिंस गौर की टीम का सदस्य बताया और पॉडकास्ट के लिए बुलाया। कई दिनों तक संपर्क के बाद दहिया ने 31 अगस्त को मिलने के लिए हामी भरी। पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था भी की गई।

विजेता दहिया के मुताबिक शाम करीब 4 बजे वह जाफराबाद की डीडीए कॉलोनी पहुंचे। वहां रोहित उन्हें मिला और कैब ड्राइवर को भुगतान करने के बाद पास के एक पार्क में ले गया। दहिया का आरोप है कि पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के बजाय उनसे उनके सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर सवाल किए गए। रोहित ने उनसे पूछा कि वह इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं को क्यों गाली देते है। दहिया ने इससे इनकार करते हुए कहा कि वह किसी को गाली नहीं देते और धर्म में सुधार और तार्किक सोच की बात करते हैं। उनका आरोप है कि जब उन्होंने वहां से जाने की कोशिश की तो उनका हाथ पकड़कर बैठने के लिए मजबूर किया। रोहित ने कथित तौर पर उनका कॉलर पकड़ा और कहा, ‘हम तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

विजेता दहिया ने दावा है कि वह किसी तरह वहां से निकलकर ई-रिक्शा की तरफ भागे और मदद मांगी। दहिया के मुताबिक, बाद में वह ऑटो से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने वहां भी उनका पीछा किया।

मामले में दहिया ने बेगमपुर थाने में शिकायत दी है। शिकायत में रोहित, प्रिंस गौर, मुकेश जैन और कुछ अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि, दहिया ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि रोहित ने बाकी लोगों के साथ मिलकर यह किया या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह रोहित को पहचान सकते हैं, लेकिन उसका असली नाम नहीं जानते। दहिया के मुताबिक, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m