CJP Leader Saurav Das-Ashutosh Ranka Custody: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका फिलहाल जेल में ही रहेंगे। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका देते हुए न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के फैसले के बाद दोनों सीजेपी नेताओं को वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया। अब उन्हें बुधवार यानी 21 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 2 दिन के लिए इस हिरासत को आगे बढ़ा दिया।

इधर सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने पर सीजेपी भड़क गई है। CJP ने आरोप लगाया कि उसके दोनों संयोजकों की रिहाई रोकने के लिए जमानत की सुनवाई में जानबूझकर देरी की जा रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने सोशल मीडिया पर लिखा- आशु और सौरव का पहला गुनाह था जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना। उनका दूसरा गुनाह? पीछे हटने से मना करना।

जेल में पाँच दिन बिताने के बाद भी, वे चेहरे पर मुस्कान लिए, और उनका हौसला पस्त न होने के बावजूद कोर्ट गए। दीपके का कहना है कि प्रशासन के पास उनके नेताओं को जेल में रखने की कोई कानूनी वजह नहीं है, इसलिए वे ऐसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। सौरव और आशुतोष ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के घुसने और वहां विरोध-प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। 14 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) में पेश किया गया था। कोर्ट ने सीजेपी के दोनों प्रक्ताओं को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। 5 दिन न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद दोनों को 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में फिर भेज दिया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m