Elon Musk Will Give US Every Child Share in SpaceX: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का शेयर देने का ऐलान किया है। मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। 19 अक्टूबर को मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान किया।

साथ ही SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल और उनके पति ने भी 20 लाख से ज्यादा बच्चों के खातों में SpaceX के शेयर देने का वादा किया है। मस्क का ऐलान भी इसी दौरान आया है।

बता दें कि वर्तमान में स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत 146 डॉलर यानी करीब 14 हजार रुपए के बराबर है। अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। ऐसे में बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य 1 लाख करोड़ रुपए होगा। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अगले साल, मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक SpaceX शेयर दूँगा। यह कई में से पहला होगा। मस्क ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि यह कई योजनाओं में से सिर्फ पहली योजना है। इससे साफ है कि वे आने वाले दिनों में कुछ और बड़े ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, उनकी बाकी योजनाएं क्या हैं और उनके बारे में वे कब बताएंगे, इसका उन्होंने कोई टाइमटेबल नहीं दिया है। हालांकि इसकी प्रोसेस क्या होगी। फिलहाल मस्क या उनकी कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

स्पेसएक्स में मस्क के 6.42 अरब शेयर, वैल्यू ₹80 लाख करोड़

30 जून 2026 तक की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक स्पेसएक्स में मस्क की कुल हिस्सेदारी 48.4% है। रिपोर्ट के वक्त इस हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 860 बिलियन डॉलर यानी करीब 80 लाख करोड़ रुपए थी।

कौन से बच्चे पात्र होंगे, साफ नहीं

  • नागरिकता: यह साफ नहीं है कि शेयर सिर्फ उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनके पास अमेरिकी नागरिकता है, या फिर अमेरिका में रह रहे बाकी बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
  • उम्र: मस्क ने उम्र की कोई सीमा नहीं बताई है। क्या नवजात शिशुओं को भी शेयर मिलेगा?
  • वेरिफिकेशन: माता-पिता को बच्चे के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे, फॉर्म भरना होगा या कोई और तरीका होगा। इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ट्रंप की पार्टी की मदद कर रहे मस्क

बता दें कि फिलहाल अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिड टर्म इलेक्शन होने हैं। इनमें रिपब्लिकन पार्टी की मदद के लिए मस्क करीब 36.6 करोड़ डॉलर खर्च कर चुके हैं।ऐसे में उनके इस बड़े ऐलान के राजनीतिक असर पर चर्चा हो रही है। लेकिन ऐसा सबूत नहीं है कि मस्क ने चुनाव में फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है

रियूजेबल रॉकेट के जरिए स्पेस सेक्टर बदला

दरअसल साल 2002 में मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई थी। स्पेस-एक्स ने 31 मई 2020 को कंपनी ने दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत दो एस्ट्रोनॉट -रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले स्पेस गए थे। मस्क की कंपनी ने रियूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी डेवलप कर सैटेलाइट लॉन्चिंग और दूसरे स्पेस मिशन्स को सस्ता बनाया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m