CJP Mumbai Protest Permission: कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) यानी सीजेपी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में 2 अक्टूबर को प्रोटेस्ट करने वाली है। हालांकि मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इससे भड़के सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Andolan) करने का ऐलान किया है। अभिजीत दीपके ने कहा किप्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर गांधी जयंती के दिन मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ किया जाएगा।
सीजेपी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि ‘वोट देने के अधिकार’ के बाद अब उसके ‘प्रदर्शन करने के अधिकार’ को भी छीना जा रहा है।
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को हमारे प्रोटेस्ट की परमिशन देने से भी मना कर दिया है। लोगों की आवाज़ दबाने के ऐसे तरीके मंज़ूर नहीं हैं। अगर हमें प्रोटेस्ट करने का हक़ नहीं दिया गया, तो CJP गांधी जयंती पर मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। दरअसल CJP ने 2 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। पार्टी ने कहा था कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) 26 सितंबर तक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। यह विरोध चुनाव आयोग के काम और फैसलों को लेकर उठे सवालों के बाद शुरू हुआ था। CJP ने कहा था कि देशभर में होने वाले प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई से की जाएगी।
मुंबई पुलिस ने क्या कहा
मुंबई पुलिस ने कहा कि हाई कोर्ट के 4 जनवरी 2013 के PIL 116/2009 के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के 20 जनवरी 2016 के आदेश के तहत शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति देने का अधिकार उसके पास नहीं है। पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि आवेदक अजिंक्य शिंदे को इस बारे में बताया गया है।
साथ ही उन्हें मुंबई शहर में प्रदर्शन के लिए किसी दूसरी जगह की तलाश करने और वहां प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि उस आवेदन पर नियम के अनुसार विचार किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि शिवाजी पार्क साइलेंस जोन और रिहायशी इलाका है। ऐसे में वहां प्रदर्शन होने से शोर की समस्या हो सकती है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


