Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 सितंबर 2026) की खबरों में आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; विराट कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा; 1 अक्टूबर से AC-TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन महंगे होंगे प्रमुख रहा।

1. आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली
आम जनता के लिए सुबह-सुबह बड़ी राहत भरी खबर आई है. बैंक यूनियनों की सोमवार यानी आज से होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टल गई है. 28 से 30 सितंबर तक देशभर में बैंकों प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैठक के बाद हुआ. आज से बैंक खुलेंगे। इससे लाखों ग्राहकों और व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है.

2. विराट कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन
वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने 74 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक है। कोहली की इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने शतक तक पहुंचने के दौरान कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

3. दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) ने भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद लड़का भी मंत्री के साथ भिड़ जाता है। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड ने युवक को दूर हटाया।

4. 1 अक्टूबर से AC-TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन महंगे होंगे
त्योहारी सीजन में AC, LED TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अहम खबर है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज कंपनियां 1 अक्टूबर 2026 से उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी में कीमतें 3% से 8% तक बढ़ सकती हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
मंत्री प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी का बयानः दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से जुड़े थप्पड़ कांड को लेकर सियासत गरमा गई है। मामले में अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दिल्ली सरकार और मंत्री पर निशाना साधा। (पूरी खबर पढ़े)
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत और भारत में मिलाने की जिद हुई तेजः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 जून से जारी विरोध के 110वें दिन 26 सितंबर 2026 को एक बार फिर भारत के जम्मू-कश्मीर से जुड़ने की मांग उठी. शनिवार को LoC से करीब 7 किलोमीटर दूर मंढोल गांव में अवामी एक्शन कमेटी ने एक दिन का धरना आयोजित किया. अवामी एक्शन कमेटी ने 25 हजार लोगो की मौजूदगी में सरदार अमान खान ने पाकिस्तान द्वारा पिछले 3 महीने से PoK में बंद राशन की सप्लाई का हवाला देते लोगो से पूछा कि क्या PoK और जम्मू कश्मीर के बीच मौजूद सीजफायर लाइन (LoC) खत्म होनी चाहिए? (पूरी खबर पढ़े)
ज्ञानेश कुमार को गर्दन काटने की धमकीः वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से देश की राजनीति में मचे कोहराम के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। नोए़डा के युवा शक्ति दल (Yuva Shakti Dal) अध्यक्ष रवि गौतम ने ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटने की धमकी दी है। (पूरी खबर पढ़े)
कुणाल घोष की कार पर फिर हमलाः तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष ने दावा किया है कि कोलकाता में रविवार को उनकी कार पर फिर हमला किया गया। उनके मुताबिक, बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने उनकी कार को घेर लिया, शीशा तोड़ दिया और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। घोष का आरोप है कि हमलावरों के पास रिवॉल्वर थे। सुरक्षा में तैनात जवानों को भी हथियार निकालने पड़े। घटना के बाद कुणाल घोष सीधे नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनकी क्षतिग्रस्त कार थाने के बाहर भी देखी गई। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


