कुमार इंदर, जबलपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले लगभग 20 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके विरोध में अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भंवरताल गार्डन में हजारों युवाओं ने विशाल शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे अनशन के दौरान की गई पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने, विरोध दर्ज कराने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है और ऐसे आंदोलनों के प्रति संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: अस्पताल से सोनम वांगचुक का देश के नाम संदेश, कहा- ’20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज…’
वक्ताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक की ओर से उठाए जा रहे मुद्दे पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनहित से जुड़े हुए हैं। इन विषयों पर सरकार को गंभीरता से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


