Sonam Wangchuk Message From Hospital: सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के होने ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर सोनम वांगचुक ने अस्पताल से देश के नाम संदेश दिया है। सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो के जरिए यह संदेश भेजा है।
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 20 जुलाई… आजादी का दूसरा आंदोलन… भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत। उन्होंने आगे लिखा, “अन्याय से आजादी (जैसे पेपर लीक), डर से आजादी जैसे (मेरी गैर-कानूनी हिरासत), भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन, संसद तक मार्च प्लीज इसे बड़ी कामयाबी दिलाएं। पोस्ट के आखिर में लिखा, “सफदरजंग में मेरी अवैध हिरासत से गीतांजलि के जरिए संदेश भेजा गया।
बता दें कि 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को समर्थन देते हुए पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। अब सोनम वांगचुक ने देश के नाम अपना संदेश साझा किया है। शनिवार को सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मों सफदरजंग अस्पताल पहुंची थी। हालांकि उन्होंने दिल्ली पुलिस पर फोन अंदर न ले जाने और मिलने न देने का आरोप लगाया था।
दूसरी जगह शिफ्ट करने पत्नी गीतांजलि दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की
। इसी बीच सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कहा कि यह गैर-कानूनी हिरासत है। मुझे सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। वांगचुक को कहीं और शिफ्ट किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वांगचुक को परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से अलग रखकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।
गीतांजलि आंग्मो ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सफदरजंग सरकारी हॉस्पिटल पर से मेरा भरोसा उठ गया है। हॉस्पिटल ने हमें बताया कि @Wangchuk66 का पोटैशियम 2.9 तक गिर गया है, इसे खतरनाक और जानलेवा बताया। फिर भी, अपने पब्लिक हेल्थ बुलेटिन में, उन्होंने आसानी से असली नंबर हटा दिया, और सिर्फ़ “पोटैशियम लेवल में कमी” का ज़िक्र किया।
उन्होंने आगे लिखा- बार-बार रिक्वेस्ट करने के बावजूद, हॉस्पिटल ने उसे डिस्चार्ज करने या अपनी पसंद के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की इजाज़त देने से मना कर दिया है। हमारे फ्लोर पर लगभग 30 पुलिसवाले और पूरे हॉस्पिटल में 100 से ज़्यादा पुलिसवाले तैनात हैं, जिससे हमारा आना-जाना बहुत मुश्किल है। यह मेडिकल केयर नहीं है। यह गैर-कानूनी हिरासत है। अगर सोनम को कुछ होता है, तो हॉस्पिटल के अधिकारियों और सरकार को पूरी ज़िम्मेदारी लेनी होगी। इसलिए मैंने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है और आज अर्जेंट हियरिंग की मांग की है, और सोनम की तबीयत और बिगड़ने से पहले उसे शिफ्ट करने की इजाज़त मांगी है। किसी भी परिवार को सिर्फ़ यह चुनने के लिए सिस्टम से लड़ना नहीं चाहिए कि उनके अपने को मेडिकल केयर कहाँ मिलेगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

