CJP Nationwide Protest Live: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी है। हालांकि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। अब आज दोपहर 12:30 बजे सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक होगी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के संविधान क्लब में बैठक होगी। वार्ता से पहले CJP ने साफ किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसकी गैर-समझौतावादी मांग है।

वार्ता के चर्चा के बीच सीजेपी आज देशव्यापी प्रदर्शन भी करने का ऐलान किया है। दिल्ली जंतर-मंतर पर शुक्रवार की सुबह शांति दिख रही है। सैकड़ों की संख्या में छात्र धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। जबकि देश के विभिन्न शहरों में सीजेपी समर्थक प्रदर्शन के लिए उमड़ने लगे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर सबुह-सुबह कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारी पहुंचने शुरू हो गए हैं।

आज दोपहर 12:30 बजे CJP के डेलिगेट्स की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP प्रवक्ताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद कल सरकार ने कहा कि हमने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया पर वे नहीं आए। वहीं, CJP ने कहा था कि हम बात करने नड्डा के घर नहीं जाएंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार के साथ शुक्रवार को बातचीत होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की मांग पर बैठक के रूप में संविधान क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।

प्रदर्शन जारी रहेगाः अभिजीत दीपके

प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक बार फिर साफ किया है कि धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा नहीं देने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। लेकिन, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

लगातार तीसरे दिन बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सुबह 7:30 बजे से अगली सूचना तक स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m