CJP Protest LIVE: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradha) के इस्तीफा नहीं देने को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन बुलाया है। सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए देश के सभी मुख्य शहरों में युवा सड़कों पर उतर रहे हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस भी प्रदर्शन को रोकने के लिए ताकत का इस्तेमाल कर रही है। इससे दिल्ली-मुंबई से लेकर पटना तक छात्रों का बवाल देखने को मिल रहा है। पटना में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया है।

 देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

CJP के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर को पूरी तरह बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।  इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जंतर-मंतर के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को करीब से देखने पर पता चलता है कि बैरिकेडिंग तीन अलग अलग लेयर में लगाई गई है। इन सभी बैरिकेड्स को आपस में चेन और रस्सियों से बांधा गया है ताकि इन्हें हटाने की कोशिश की जाए तो भी एक भी बैरिकेड अलग न हो सके। बैरिकेड के नीचे लोहे की शीट लगाई गई है और इन्हीं शीट्स से बैरिकेड को जोड़ा गया है। ये शीट्स लोहे के एंगल और बड़ी कीलों की मदद से सीधे सड़क में फिक्स की गई हैं और इन्हें बीच सड़क पर मजबूती से गाड़ दिया गया है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 15 FIR

प्रदर्शन के देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर 18 डीसीपी (DCP) तैनात किए हैं और अब तक करीब 15 FIR दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि यदि सीजेपी (CJP) या कोई अन्य पक्ष कोई आरोप लगाता है, तो उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों को उसी के अनुसार साझा किया जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m