PM Modi Selfie Video Views Record: पीएम मोदी के सेल्फी वीडियो ने नया कीर्तिमान रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेल्फी वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर महज 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 303 करोड़ व्यूज मिले। साथ ही 15 मिलियन लाइक्स और 1.3 मिलियन कमेंट्स मिल चुके हैं। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का सेल्फी वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचाते हुए चंद घंटों में ही दुनिया में कम समय में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया। वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स भी जुड़ गए।
दरअसल नीट पेपर लीक पर मचे महासंग्राम के बीच 23 जुलाई की रात पीएम मोदी ने सेल्फी वीडियो जारी कर चिंतित छात्रों और युवाओं का हौसला बढ़ाया था। इस वीडियो से उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ लिए जाने वाले एक्शन की जानकारी युवाओं से साझा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो साझा किए थे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और महज 24 घंटे में 303 मिलियन (303 करोड़ से अधिक बार) के आंकड़े को भी पार कर गया। इस वीडियो ने कुछ दिन पहले अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसके एक वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन (300 करोड़) व्यूज मिले थे। ही नहीं इस वीडियो से पीएम मोदी के Instagram पर रातों-रात करीब 1 मिलियन (10 लाख) फॉलोअर्स भी बढ़ गए. फिलहाल, खबर लिखे जाने तक (सुबह 9 बजे) इस वीडियो को 338 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
PM मोदी के Instagram अकाउंट पर अब 102 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स
जबकि PM मोदी के Instagram अकाउंट पर अब 102 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं उनके वीडियो, जिसका कैप्शन था “कल कैबिनेट में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे!”, को अब तक Instagram पर 303 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। 24 घंटे में इतने ज्यादा व्यूज लाने पर विश्व रिकॉर्ड बन गया है।
पीएम मोदी के ये वीडियोज हुए खूब पॉपुलर
- NEET पेपर लीक पर सेल्फी वीडियो, सबसे ज्यादा वायरल हुआ। इस वीडियो का कैप्शन था, कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे! इसमें 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए।
- ‘Thank You, Friends” फॉलो-अप सेल्फी वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने 12 घंटे में ही 122 मिलियन व्यूज को पार कर गया है।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाया था। उनका झालमुड़ी खाने वाला वीडियो भी काफी लोकप्रिय रहा था। उसे 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे।
- पीएम मोदी का Vantara टूर रील भी खूब वायरल हुआ था। इसे एक बिलियन व्यूज मिले थे। पीएम मोदी ने Vantara का उद्घाटन किया था और वहां जानवरों (खासकर हाथियों) के साथ इंटरैक्शन भी किया था।
- पीएम मोदी के स्पेस मिशन (Skyroot) या बैडमिंटन जैसी सफलताओं पर पोस्ट्स काफी पॉपुलर रहे हैं। इनमें 50-200 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


