Mohan Bhagwat Advice to PM Modi: नीट पेपर लीक और मांगों को लेकर युवाओं के धरना-प्रदर्शन पर आरएसएस चीफ (RSS Chief) मोहन भागवत ने पहली बार अपनी बात रखी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देश में मचे हंगामे के बीच संघ प्रमुख (Sangh chalak) मोहन भागवत ने पीएम मोदी को नसीहत दी। मोहन भागवत ने कहा कि अब नई पीढ़ी सवाल पूछती है। उनको तर्क से जवाब देना पड़ता है। इनसे संवाद करने की जरूरत है।
दिल्ली के आंबेडकर भवन में विश्वमांगल्य सभा के ‘युगानुकूल मातृत्व’ कार्यक्रम में युवाओं को लेकर बड़ी बातें करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी अब सवाल करती है. हम सवाल नहीं करते थे। लेकिन अब का दौर अलग है। युवाओं से संवाद की जरूरत है। उन्हें अब ऑर्डर नहीं दिया जा सकता। नई पीढ़ी विश्लेषण करती है। जिस शैली में हम पहले बात करते थे, अब हमें उसको बदलना होगा।
आरएसएस चीफ ने कहा कि पहले आज्ञा पालन का जमाना था। माता-पिता ने जो कहा, उस पर कोई बहस नहीं होती थी, चुप यानी चुप। उन पर हमारी श्रद्धा भी थी। हमको मालूम था कि इन्होंने जीवन देखा है, इनके अनुभव से ही सब ठीक रहेगा। अब ऐसा नहीं है। नई पीढ़ी सवाल पूछती है। उनको तर्क बताना पड़ता है। इनको समय देने की जरूरत है और संवाद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों की परवरिश पहले 12 साल तक अपने हाथ में रहती है। जब हम सीखेंगे तभी उसके आधार पर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकेंगे। जो हम उनको बताएंगे, वह अपने जीवन में उनको दिखना चाहिए. अभी ऐसा नहीं मानेगी नई पीढ़ी, जो आप कर रहे हो, वह बोलो. वह विश्लेषण करते हैं।
माता मनुष्य की पहली शिक्षक
महिलाओं पर बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि मातृत्व सृष्टि के संवर्धन, पोषण और निरंतरता का मूल आधार है। मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति विचार है, लेकिन उसे सही दिशा देने का कार्य माता करती है। माता मनुष्य की पहली शिक्षक और गुरु होती है। जीवनभर व्यक्ति को भावनात्मक सहारे की आवश्यकता होती है, जिसका सबसे बड़ा केंद्र माता है। आक्रमणों और विदेशी शासन के कारण समाज को कई बदलाव स्वीकार करने पड़े। ब्रिटिश शासन के दौरान हमने अपने ज्ञान और परंपराओं की उपेक्षा की। आज समाज में विवाह, परिवार और मातृत्व को भी लेन-देन या सौदे की दृष्टि से देखा जाने लगा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


