Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 जुलाई 2026) की खबरों में नीट पेपर लीक में NTA के 47 अफसर बर्खास्त; राहुल बोले- शिक्षा मंत्री क्रिमिनल; CJP Protest में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले की सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई; पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी प्रमुख रहा।

1. नीट पेपर लीक में NTA के 47 अफसर बर्खास्त

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा व्यवस्था में सुधार के तहत NTA के 47 अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों पर भी कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. राहुल बोले- शिक्षा मंत्री क्रिमिनल

नीट पेपर लीक मामले में सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है। CJP और सरकार के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हुई जिसमें सरकार के सामने 3 मांगे राखी गईं जिसमें से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात भी कही गई है। इस बीच राहुल गांधी ने शुक्रवार को पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की। वे एक घायल छात्र को साथ में लेकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने छात्र के हाथ में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा- एक छात्र ने आंख भी गवाई है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

पढ़े पूरी खबर…….

3. पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) और विपक्ष के लगातार प्रदर्शन के बीच पेपर लीक माफियाओं पर नकेल कसने केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ‘पेपर लीक संशोधन विधेयक’ को मंजूरी दे दी गई है। इस नए विधेयक का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराधों और परीक्षाओं में धाँधली करने वालों के खिलाफ अत्यंत कठोर कानूनी प्रावधान लागू करना है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. CJP Protest में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले की सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की ज्यादती का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। दोनों याचिकाओं पर सोमवार, 27 जुलाई को सुनवाई होगी।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सोना-चांदी हुआ सस्ताः अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. शुक्रवार, 24 जुलाई को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. (पूरी खबर पढ़े)

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ाः  एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 17 देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (forced labor) से बने उत्पादों पर 10% Tariff लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी एक्शन लेते हुए 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। (पूरी खबर पढ़े)

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, केंद्र को चेतावनी दीः केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने केंद्र सरकार के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संगठन के प्रवक्ताओं ने कहा कि इस मांग पर किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान या तो स्वयं इस्तीफा दें या फिर केंद्र सरकार उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए। (पूरी खबर पढ़े)

‘वंदे मातरम् बिल’ राज्यसभा में पेशः ‘वंदे मातरम् बिल’ (Vande Mataram Bill) राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ‘वंदे मातरम् बिल’ राज्यसभा में पेश किया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण बिल पर र्चा की शुरुआत नहीं हो सकी। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। सरकार का मकसद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण प्रदान करना है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m