Donald Trump Imposed 10% Tariff on India: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 17 देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (forced labor) से बने उत्पादों पर 10% Tariff लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी एक्शन लेते हुए 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है है।

नई दरें शुक्रवार यानी आज से ही लागू हो गई है। यह फैसला अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने सेक्शन 301 के तहत की गई जांच के बाद लिया है।

USTR के मुताबिक यह कार्रवाई उन देशों पर की जा रही है, जिन्होंने फोर्स्ड लेबर से बने उत्पादों के आयात पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त और प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।भारत को 10 फीसदी वाले निचले टैरिफ स्लैब में रखा गया है। जबकि कुछ अन्य देशों पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी 10% टैरिफ

भारत के अलावा अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, कनाडा, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, मेक्सिको, पाकिस्तान, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और ब्रिटेन को भी 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ वाले समूह में रखा गया है। वहीं, अन्य कई देशों पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाया है।

भारत ने फोर्स्ड लेबर से जुड़े उत्पादों की पहचान और निगरानी बढ़ाई

सूत्रों के मुताबिक, पहले 12.5 फीसदी टैरिफ की आशंका को देखते हुए भारत ने फोर्स्ड लेबर से जुड़े उत्पादों की पहचान और निगरानी के लिए दिशानिर्देश भी तैयार किए थे, ताकि अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि, स्टील, एल्युमिनियम जैसे उत्पाद, जिन पर पहले से अलग सेक्टोरल टैरिफ लागू हैं, इस नए फैसले से प्रभावित नहीं होंगे। ऊर्जा उत्पाद, उर्वरक और USMCA के तहत होने वाला व्यापार भी अतिरिक्त शुल्क से बाहर रखा गया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m