प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से 18 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माताजी का चोपड़ा स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा में आंखों से आंसू आने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है । यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे है।
READ MORE: पूर्व पार्षद की चप्पलों से पिटाई: महिलाओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जमकर की धुनाई
लोगों का दावा है कि गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसी बूंदें निकलती दिखाई दे रही हैं और यह स्थिति कई घंटों से बनी हुई है । गांव के ओम पाटीदार के मुताबिक, यह घटना सुबह पूजा के दौरान की बताई जा रही है । इसके बाद प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने की बात सामने आई।
READ MORE: उज्जैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म! आरोपी अकबर का निकाला जुलूस, पुलिस ने भेजा जेल
जानकारी फैलने के बाद गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई । लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं और मौके पर महाआरती भी की गई। हालांकि, गणेश प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और ग्रामीणों के दावे के आधार पर लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



