प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अकबर उर्फ भैय्या का पुलिस ने इलाके में पैदल जुलूस निकाला है।

ये भी पढ़ें: कीचड़ में हुआ प्रसव, 3 KM दूर खड़ी रही एंबुलेंस! रीवा में बदहाल सड़क ने फिर बढ़ाई मुसीबत

सुलभ कॉम्प्लेक्स में दिया वारदात को अंजाम

घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर इलाके की है। आरोपी अकबर ने एक सुलभ कॉम्प्लेक्स में 9 साल की नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

भागने की कोशिश में घायल हुआ आरोपी, पॉक्सो एक्ट दर्ज

पुलिस गिरफ्त में आने के दौरान आरोपी अकबर ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: ‘कल हटाते तो अभी हटा दो, ऐसा SDO नहीं बनना मुझे…’, फोन पर सीनियर अफसर से भिड़े एसडीओ , Video वायरल 

इलाके में निकाला जुलूस, भेजा जेल

आम जनता में पुलिस का विश्वास और अपराधियों में खौफ पैदा करने के मकसद से पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस निकाला। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m