अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में वार्डन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार रात हिंसक हो गया। रात करीब 10 बजे सीनियर और जूनियर छात्राओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे में कई छात्राएं घायल हो गईं, जबकि कुछ छात्राएं बेहोश होने पर जिला अस्पताल ले जाई गईं।
READ MORE: दीवार गिरने से महिला की मौत पर बड़ा एक्शन: तीन अधिकारी निलंबित, इन्हें कारण बताओ नोटिस
जानकारी के अनुसार, छात्रावास की वार्डन भावना यादव को हटाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ छात्राएं भोजन, पानी और साफ-सफाई की समस्याओं सहित अन्य शिकायतें लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मिल चुकी हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर वार्डन भविष्य खराब करने की धमकी देती हैं। वहीं बड़ी संख्या में छात्राएं वार्डन के समर्थन में भी सामने आई हैं।
READ MORE: इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर… भांजे ने ही रची मामा को फंसाने की साजिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
आरोप है कि वार्डन का पक्ष लेने पर जूनियर छात्राओं के साथ सीनियर छात्राओं ने मारपीट की। कुछ कॉलेज छात्राएं वार्डन से अभद्र व्यवहार कर रही थीं, विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। जिसमें कुछ छात्राओं के द्वारा हॉस्टल के गेट कूदने की बातें भी सामने आ रही है।
READ MORE: MP में मुर्दों को भी सुकून नहीं! भारी बारिश के दौरान तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित
बताया जा रहा है कि जिम जाने और निजी नौकरी के कारण देर रात छात्रावास लौटने को लेकर वार्डन द्वारा टोके जाने से विवाद शुरू हुआ था। आदिम जाति कल्याण विभाग के डीओ प्रमोद माथुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


