कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के गुड़ा-गुड़ी नाका दीवार हादसे में नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच रिपोर्ट के बाद तीन अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। वर्तमान क्षेत्राधिकारी को हटाकर जनकार्य विभाग भेजा गया है। वहीं प्रभारी कार्यपालन यंत्री और तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, बीते 19 जुलाई को गुड़ी गुड़ा के नाके में मुक्ति धाम के पास पहाड़ी किनारे बनवाई गई दीवार भरभराकर गिर गई थी। जिससे तीन लोग मलबे में दब गए थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया था।
ये भी पढ़ें: पहाड़ी किनारे बनी दीवार भरभराकर गिरी: मलबे में दबने से महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर
प्रशासन ने मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला था, सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया था। जहां सपना बाथम नामक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि मृतिका का पति राहुल समेत बेताल नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में अब प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।
ये भी पढ़ें: सीधी कोर्ट परिसर में बड़ा हादसा: बारिश से बचने गए लोगों पर गिरी दीवार , 2 की मौत, 2 घायल
जांच समिति ने निर्माण कार्य में निगरानी और ड्रॉइंग में गंभीर लापरवाही पाई थी। नगर निगम ने जांच रिपोर्ट के बाद तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सहायक यंत्री, उपयंत्री और तत्कालीन क्षेत्राधिकारी पर गिरी गाज है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री और तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव को हटाकर जनकार्य विभाग भेजा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


