अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्थित सिविल न्यायालय परिसर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए न्यायालय परिसर के भवन में खड़े लोगों पर अचानक पार्टिशन दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: भोपाल में फूड सेफ्टी विभाग का सख्त एक्शन! पिज्जा हट और आनंदम रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, लस्सी में निकला कीड़ा, इधर पास्ता खाने से बच्चे के चेहरे पर आई सूजन

घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

READ MORE: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्टोर रूम में मिला 2 दिन पुराना शव, अस्पताल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m