उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्थि रोग विभाग के एक स्टोर रूम में अज्ञात शख्स का शव बरामद हुआ। स्टोर रूम से तेज बदबू आने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की थी। सूचना मिलते ही प्रबंधन और गोपालगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: बालाघाट डबल मनी कांड: 500 करोड़ घोटाले का मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकराने 7 साथियों समेत गिरफ्तार, धार्मिक नगरियों में छिपकर काट रहा था फरारी
अंदर से बंद था दरवाजा, सुसाइड की आशंका
प्रारंभिक जांच के अनुसार शव करीब दो से चार दिन पुराना है, जिससे पूरे वार्ड में बदबू फैल गई थी। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गोपालगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, जिस स्टोर रूम से शव मिला है, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था फिर कठघरे में
इस घटना ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा और निगरानी प्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों और मरीजों का पूछना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति इतने सुरक्षित माने जाने वाले वार्ड के स्टोर रूम तक कैसे पहुंच गया और कई दिनों तक किसी को भनक क्यों नहीं लगी?
ये भी पढ़ें: रीवा के सरकारी गोदाम से 35 लाख की किताबें गायब! आखिर किसने किया ‘ज्ञान का घोटाला’?
बीएमसी अधीक्षक राजेश जैन ने मामले को बेहद गंबीर बताते हुए हर पहलू की विस्तार से जांच कराने की बात कही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शव की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


