श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. श्रीलंका की एक हाई सिक्योरिटी जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह घटना राजधानी कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो शहर की मुख्य जेल की है जो श्रीलंका की सबसे खुखांर जेलों में से एक है.
श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 23 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हुए.
सूत्रों से पता चला है कि राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में ड्रग्स के धंधे से जुड़े दो गैंग के कैदियों के बीच रात भर झड़प चली. घायलों को कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो अस्पताल ले जाया गया.
जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पताल की डायरेक्टर पुष्पा गामलाथ ने बताया कि अस्पताल में 23 शव लाए गए और 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्डों को भी लाया गया है. वहीं, डायरेक्टर पुष्पा गामलाथ ने मीडिया को जानकारी दी कि कुछ लोगों को गोली भी लगी है और गंभीर चोटें भी आई हैं.
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से लगभग 35 किलोमीटर दूर नेगोम्बो की एक जेल में रविवार को ये सब कांड हुआ.
पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद ड्रग माफियाओं के दो विरोधी गुटों के बीच रविवार रात को यह विवाद शुरू हुआ, जिसने सोमवार सुबह तक एक बड़े दंगे का रूप ले लिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

