राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहलगाम आतंकी हमले मामले में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला 22 अप्रैल, 2025 को हुए उस खौफनाक पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा है, जिसने 26 बेगुनाहों की जान ले ली थी. हाफिज सईद को हमले का मास्टरमाइंड बताते हुए उस पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पाकिस्तान से आतंकी साजिश रचने का आरोप लगाया है.
NIA ने यह चार्जशीट जम्मू स्थित विशेष अदालत में दाखिल की, जिसमें हाफिज सईद को व्यक्तिगत रूप से और लश्कर-ए-ताइबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रमुख के रूप में आरोपी बनाया गया है.
जम्मू स्थित विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए हाफिज सईद को इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया है. NIA ने सोमवार को विशेष अदालत में दाखिल अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को आरोपी बनाया है.
पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली थी. इनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय निवासी शामिल थे. हाफिज सईद पर NIA ने पाकिस्तान से आतंकी साजिश रचने का आरोप लगाया है.
पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धाराओं के तहत उसको आरोपी बनाया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट में स्पष्ट लिखा है कि हाफिज सईद ने कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए सीमा पार से साजिश रची थी.
NIA ने 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट तैयार की है. जिसमें पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य का पूरी तरह विवरण लिखा हुआ है.
यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट असल में पहले दाखिल की गई 1,597 पन्नों की मुख्य चार्जशीट का ही हिस्सा है. NIA ने बताया कि यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट उसकी पिछली जांच को और मजबूत करती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

