अनुराग शर्मा, सीहोर: स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन सीहोर सांसद आलोक शर्मा का स्वच्छता अभियान देखने लायक रहा। सीवन घाट पर बिखरे कचरे को देखकर सांसद बेहद नाराज हो गए और नगर पालिका CMO सुधीर सिंह को जमकर फटकार लगाई।

READ MORE: मेरे डॉगी को तुमने भगाया कैसे… पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा, महिला का सिर फूटा, बुजुर्ग की हुई मौत

आज सांसद आलोक शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और CMO सुधीर सिंह के साथ सीवन घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। घाट पर मौजूद कूड़े-कचरे और गंदगी को देखते ही सांसद का मिजाज बिगड़ गया। उन्होंने CMO सुधीर सिंह पर तीखी नाराजगी जताते हुए तुरंत सफाई शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।

READ MORE: बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान दो भाईयों की मौत, तीसरा गंभीर घायल, दम घुटने की संभावना, अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़   

नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए चुने गए प्रतिनिधि के रूप में ऐसी गंदगी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसके बाद सांसद ने खुद सफाई का जिम्मा संभाल लिया। CMO सुधीर सिंह, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर और कार्यकर्ताओं के साथ वे लगभग एक घंटे तक घाट पर पड़े कचरे को साफ करते रहे।

सांसद का संदेश:

इस दौरान सांसद ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यवहार में भी दिखनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीवन घाट सीहोर का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और यहां नियमित रूप से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में घाट की साफ-सफाई को लेकर सांसद की यह सक्रिय भूमिका स्थानीय स्तर पर सराहना का विषय बन गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m