अमृतसर. पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहेगा. किसी भी प्रकार की बारिश की चेतावनी नहीं है. हालांकि, आज शाम से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा. शुक्रवार को राज्य के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं.
राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस महीने के अंत में ठंड दस्तक देगी, जबकि मानसून का सीजन अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है.
मानसून के जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर गर्म और शुष्क हो गया है. अक्टूबर महीने की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बुधवार को तापमान ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया, इससे ज्यादा तापमान 2014 में दर्ज किया गया था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को मानसून की विदाई की घोषणा की. राजधानी से मानसून बुधवार को विदा हो गया. इसके साथ ही कुछ दिनों तक तेज धूप निकलेगी, जिससे मौसम गर्म और शुष्क रहेगा.
- हाईकोर्ट ने आयुष बोर्ड चुनाव के निलंबन को किया रद्द, मतगणना तुरंत शुरू करने का आदेश
- डॉ. सुधा यादव बनेंगी कर्नाटक की राज्यपाल, 6 राज्यों में बड़ा फेरबदल
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा में बड़ी फूट, रामपुकार सिन्हा 6 साल के लिए निष्कासित, तीन बागी विधायकों ने बढ़ाई उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें
- Bihar Top News 12 oct 2026: कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, बिहार में फिर बाढ़ का अलर्ट
- Haryana Top News : करोड़ों के गबन मामले में आरोपियों की संपत्ति कुर्क,धान की फसल पर संकट, मंडियों में भीगा अनाज, हिट एंड रन मामलों पर हाईकोर्ट ने मांगा आंकड़ा समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

