रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची दौरे पर आएंगे। अपने दौरे के दौरान वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (IIAB) पहुंचेंगे।

नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का करेंगे उद्घाटन

रांची प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान IIAB के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान संस्थान से जुड़े अधिकारियों और अन्य लोगों से भी उनकी मुलाकात होगी।इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। उनके रांची दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।