दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अनुव्रत भवन में मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी छोटे उद्यमों के लिए विकास के नए रास्ते खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के MSME के लिए RAMP योजना के तहत 30 हजार से अधिक कारोबारियों को प्रशिक्षण देने का ऐलान किया. इस योजना के तहत दिल्ली के कारोबारियों और महिला उद्यमियों को बिना किसी गारंटी या संपत्ति को गिरवी रखे बैंकों से 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है
दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए दिल्ली सरकार निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MSME को दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया, जिसमें 49.74 करोड़ रुपये की लागत से 30,000 से अधिक MSME को लाभ मिलेगा.
इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार के दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) द्वारा किया गया. दिल्ली सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) और स्टार्टअप्स के लिए सीजीटीएमएसई (CGTMSE) के साथ समझौता किया है. इस योजना के तहत दिल्ली के कारोबारियों और महिला उद्यमियों को बिना किसी गारंटी या संपत्ति को गिरवी रखे बैंकों से 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है.
RAMP कार्यक्रम का व्यापक उद्देश्य भी MSME की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना और उन्हें बाजार, वित्त और तकनीक तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है. केंद्र सरकार के अनुसार RAMP एक World Bank समर्थित Central Sector Scheme है, जो 2022 से 2027 की अवधि में लागू है.
इस कार्यक्रम में 200 से अधिक MSME उद्यमियों ने भाग लिया है. इस अवसर पर उद्योग मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस योजना के तहत ऋण पर वित्तीय सुरक्षा और भरोसा बढ़ाने के लिए सरकार और ट्रस्ट मिलकर कार्य करते हैं.
इस योजना के माध्यम से जनवरी 2027 तक 30,000 से अधिक एमएसएमई को आधुनिक कौशल व प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MSME को दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

