मुकेरिया. मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मुकेरियां पहुंचे। इस दाैरान जनसभा को संबोधित करते हुए मान कांगेस, शिअद, और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आपसी फूट चल रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि पंजाब के सभी कांग्रेसियों को एक ही बस में बैठाकर पंजाब की यात्रा करेंगे,यह लोग बस में एक साथ चढ़ तो जाएंगे लेकिन लड़ झगड़कर ही उतरेंगे.
वहीं मान ने कहा कि अकाली दल आज बेअदबी संबंधी कानून का विरोध कर रहा है पर पहले यह लोग खुद बताएं कि पांच बार मुख्यमंत्री इनका था तब इन्होंने ऐसा कोई कानून क्यों नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी या शिअद कोई भी सत्ता में आया तो पंजाब निवासियों को मिल रही सारी सुविधाएं सबसे पहले बंद करेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री बनने के दावे कर रहा है लेकिन पहले 60 सीटें जीत कर तो दिखाएं. इतनी सीटें कहां से लाएंगे.
सरकारी कॉलेज का वादा
सीएम ने कहा कि मुकेरियां में जमीन देने का आह्वान करते हुए मान ने वादा किया कि अगर जमीन मिल जाए तो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी कॉलेज बनाएंगे. सीएम ने कहा कि हाजीपुर और मुकेरियां के अस्पताल अति आधुनिक सुविधाओं से लैस करके अपग्रेड किए जाएंगे.
- NCB ने 43 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की खेप गुवाहाटी में की जब्त, फ्यूल टैंक में था सीक्रेट चैंबर
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा

