चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मोगा में आयोजित पार्टी की नशा विरोधी रैली में शामिल होने के तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मान शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे पिछले दिन भी इसी अस्पताल में भर्ती थे, जहां से सोमवार दोपहर छुट्टी मिलने के बाद वे सीधे हेलीकॉप्टर से मोगा रैली में पहुंचे थे।
रैली के दौरान भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों और विपक्ष के हमलों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, बल्कि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की जड़ों में बैठूंगा। मान ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने पंजाब के युवाओं को नशे के इंजेक्शनों की ओर धकेला, वे अब नैतिकता की बात कर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए बिक्रम सिंह मजीठिया पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें लोगों का कातिल बताया।
केजरीवाल की अपील : घर-घर जाकर बताएं नशे का सच
इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान पंजाब में नशा कैसे फला-फूला। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई हो रही है। केजरीवाल ने राज्य के बेहतर भविष्य के लिए लोगों से अन्य पार्टियों को वोट न देने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऑफर : कार्ड बनाएं और रोज कमाएं 1 हजार रुपये
रैली को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि सरकार हर परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कार्ड दे रही है। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए कहा कि नौजवान लैपटॉप लेकर आएं और लोगों के कार्ड बनाकर रोजाना 1000 रुपये तक कमाएं। मंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि साल 2025 में पंजाब में 2046 किलो चिट्टा पकड़ा गया, जबकि गुजरात में महज 146 किलो बरामद हुआ। उन्होंने सीमा पार से होने वाली तस्करी को लेकर भी सवाल उठाए।
- कंस वध मेला में अश्लील डांस: बार बालाओं ने लगाए ठुमके, फूहड़ आयोजन में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी पर लोगों ने न्यौछावर किए पैसे
- CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार
- Bastar City News : बस स्टैंड में अव्यवस्था से यात्री परेशान, 79 साल बाद गांव तक पहुंची बस, रेल सुविधाओं के अभाव से आक्रोश, परिवहन संघ चुनाव में 2172 मतदाता डालेंगे वोट, 6 नई एंबुलेंस से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी…पढ़ें अन्य खबरें
- Bilaspur News Update: सहकारी समिति में हेरा-फेरी पर अध्यक्ष-प्रबंधक समेत 3 गिरफ्तार… शोभा यात्रा के दौरान करतब दिखाना पड़ा महंगा… सारनाथ, अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें चलेंगी अपने समय पर… नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा…
- सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पथरावः गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगा दी आग, दिल्ली से उज्जैन आ रही मिनी बस जलकर खाक, यात्री सुरक्षित

