चंडीगढ़. चंडीगढ़ कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किल बढ़ने वाली है. दरअसल, कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से प्रसारित करने पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, सुखपाल सिंह खैहरा और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह को सख्त आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार अगले आदेश तक ऐसी सामग्री साझा करने से रोक दिया है.
खबर है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने 8 सितंबर को तीनों के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी. बुधवार को इस मामले पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संबंधित तीनों लोगों को मामले में बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक सामग्री सार्वजनिक करने से फिलहाल रोक दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.
यह मामला रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद समाने आया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक रेप केस को दबाने और एक कारोबारी के खिलाफ दर्ज मामला रद्द करवाने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी. इस केस में गुर चहल को मुख्य आरोपी बताया गया था. इसके बाद डॉ. गुरप्रीत कौर ने कोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. अगस्त को जारी हुए वीडियों में 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज को नोटिस जारी करके 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज किया था. इस नोटिस में ये भी दावा किया गया कि रिटायर्ड जज कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा का रिश्तेदार है.
इसके बाद वीडियो को सितंबर को अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि डॉ. गुरप्रीत कौर के रिश्तेदार के बीच पैसों का लेन-देने हो रहा है. इसके अलावा पटियाला जेल में आरोपी को सुविधाएं देने और सीएम आवास में आरोपी से मुलाकात की गई. यही नहीं इसके बाद खैहरा ने सोशल मीडिया पर मजीठिया का एक ऑडियो रिकार्डिंग वीडियो शेयर कर दिया. इस पूरे घटना के बाद गुरप्रीत ने कोर्ट की ओर रुख किया था.
- तमिलनाडु में CM विजय ने TVK-कांग्रेस गठबंधन का नाम किया तय, VCK, IUML और MDMK भी शामिल
- PM मोदी के सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, सांसद वीडी शर्मा ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा
- गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी पर बरसे CM भगवंत मान, बोले- लाश पर राजनीति करना ठीक नहीं
- डेहरी में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेड, एक सील, कई अन्य सेंटर भी रडार पर
- Rajasthan Nikay Chunav: वोटिंग के बीच जूली का बड़ा दावा, बोले- हार के डर से मतदाताओं को डरा रही BJP



