चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे को परोल देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहल करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। उन्होंने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की परोल देने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने मानवीय आधार पर यह अनुरोध करते हुए कहा कि हवारा की वृद्ध मां की तबीयत लगातार खराब चल रही है और उनकी देखभाल के लिए पैरोल दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जगतार सिंह हवारा की मां अधिक आयु होने के कारण उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है आपको बता दें कि हवारा 1995 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

