Pachpadra Refinery Inauguration: राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह (Pachpadra Refinery, PM Modi Rajasthan Visit) की तैयारियां फिर से तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई के प्रस्तावित दौरे (PM Narendra Modi) को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी पहुंचे, जहां उन्होंने लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में HRRL के अधिकारियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर तैयारियों का फीडबैक लिया। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और लोकार्पण समारोह (Pachpadra Refinery Inauguration) का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पचपदरा पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक रिफाइनरी परिसर में रहे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण (Site Inspection) कर तैयारियों की जानकारी ली।
रिफाइनरी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी के पास स्थित सांभरा आशापुरा माता मंदिर (Ashapura Mata Temple) पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रिफाइनरी की सफलता, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर राजस्थान रिफाइनरी में तैयार किए गए उत्पाद का सैंपल भी मां आशापुरा को समर्पित किया गया। इसे परियोजना के शुभारंभ और प्रदेश की उन्नति का प्रतीक माना गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में एक ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है, जिसका प्रदेश को कई वर्षों से इंतजार था। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान के भविष्य को नई दिशा देने वाली रिफाइनरी (Rajasthan Refinery Project) है, जो युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इस परियोजना से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास का नया अध्याय साबित होगी।
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण समारोह रिफाइनरी परिसर के अंदर ही आयोजित किया जाएगा। पहले की तुलना में इस बार कार्यक्रम को संक्षिप्त रखा गया है और किसी सार्वजनिक जनसभा का आयोजन नहीं होगा। समारोह में सीमित संख्या में अतिथि शामिल होंगे, जबकि प्रदेशभर के जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक लोगों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का पूरे राज्य में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि आमजन भी इस ऐतिहासिक लोकार्पण के साक्षी बन सकें।
पढ़ें ये खबरें
- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे लालू प्रसाद यादव, महाअष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध पंडाल में परिजनों संग की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सिटी बस सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव, समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें..
- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, बिजली से लेकर बंदरगाहों तक सुरक्षा की कमान होगी मजबूत
- सावधान! अब मोमोज, चटनी और मिठाइयों में केमिकल रंग मिलाया तो खैर नहीं, यूपी में केमिकल कलर्स बैन
