शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार देर शाम पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें DGP कैलाश मकवाना समेत सभी जिलों के एसपी मौजूद रहे। सीएम ने बैठक में अलर्ट रहने और किसी तरह का कंप्रोमाइज न करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: MP के इस जिले में होने वाली थी इंदौर जैसी ‘जल त्रासदी’, पानी के नल कनेक्शन से निकला मरा हुआ सांप, तेज बदबू आने पर खुला राज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क में CM डॉ. मोहन, नदी में छोड़ेंगे घड़ियाल और कछुए, चीतों की संख्या बढ़ने पर ग्वालियर में जताई ख़ुशी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह का कोई कंप्रोमाइज न करें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। मध्य प्रदेश में गैर भी निकलती है, उसको लेकर व्यवस्था के निर्देश दिए गए। दुबई में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सभी को लेकर चिंतित हैं। राज्य सरकार भी निगाहे बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


