अभिषेक अवस्थी, गंजबासौदा (विदिशा)। मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से करीब 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद कुछ दिनों तक प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। लेकिन वक्त बीतने के बाद मामला ढीला पड़ गया और अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं पर ध्यान देना बंद कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में भी इस तरह की भयावह त्रासदी होते-होते बच गया। दरअसल, यहां पीने के पानी की पाइपलाइन से मरा हुआ सांप निकला है।
यह भी पढ़ें: देवास नाका की सिंगापुर ग्रीन कॉलोनी में बिल्डर की मनमानी ? सड़क की चौड़ाई कम करने का आरोप, रहवासियों ने की कार्रवाई की मांग
वार्ड 21 के राजोदा रोड स्थित शिवनगर कॉलोनी में नगर पालिका की डाली गई अंडरग्राउंड पेयजल पाइपलाइन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घर-घर पेयजल वितरण के लिए बिछाई गई पाइपलाइन अचानक जाम हो गई थी। समस्या एडवोकेट हिमांशु कुशवाह के घर के पास स्थित अनिल दुबे के मकान के नल कनेक्शन में सामने आई थी।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी 27 दिन तक डिजिटल अरेस्ट: ठगों ने CBI अधिकारी बनकर ऐंठे ढाई करोड़, 4 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
स्थानीय रहवासियों के सूचना देने पर कर्मचारियों को बुलाकर संबंधित जगह खुदाई कर पाइपलाइन की जांच कराई गई। इस दौरान जो कुछ लोगों ने देखा, उनकी आखें फटी की फटी रह गई। पाइपलाइन के अंदर एक मरा हुआ सांप बरामद हुआ, जिससे तेज बदबू फैल रही थी। इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश और भय का माहौल है।
यह भी पढ़ें: MP में मिलावट के कई कानून लेकिन नकली-केमिकल रंगों की बिक्री पर रोक नहीं, कांग्रेस ने सरकार से की एक्शन लेने की मांग; बीजेपी ने कही ये बात
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से पूरे वार्ड की पाइपलाइन की तत्काल जांच कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने के लिए भी कहा है। साथ ही पेयजल की शुद्धता की जांच कर स्वास्थ्य विभाग से भी रिपोर्ट लेने की मांग की गई है।

