प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर उज्जैन पहुंचे । इस दौरान हेलीपैड पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन के निवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।
READ MORE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी दफ्तर में बढ़ी हलचल, बसई की EVM पर टिकी सबकी नजरें
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का लंबी बीमारी के बाद आज आकस्मिक देहावसान हो गया । जिससे पूरे उज्जैन में शोक की लहर दौड़ गई । पारस जैन के निधन से पूरी भाजपा सहित भाजपा कार्यकर्ता शोक में डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पूर्व मंत्री पारस जैन की अंतिम यात्रा के पूर्व उनके निवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे । मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी।
READ MORE: CM मोहन यादव की बैठक में बड़ा फैसला: भोपाल के भवनों पर एक्शन फिलहाल टला, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री एवं उज्जैन उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक पारस जैन का दुःखद निधन बहुत ही कष्टकारी है। वें ऐसे नेता थे जिन्होंने अपनी जमीनी पकड़ बनाई हुई थी। हम भगवान से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पारस जैन जी को श्रद्धांजलि देता हूं। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


