शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के माध्यम से प्रदेश और देशवासियों के साथ दो विशेष संदेश साझा किए। उन्होंने जहां एक ओर मातृ दिवस (Mother’s Day) पर मातृशक्ति को नमन किया, वहीं दूसरी ओर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मातृशक्ति के बिना समाज का विकास अधूरा
डॉ मोहन ने लिखा है कि… मां हम सभी के जीवन का आधार हैं। मां ही संस्कार देती हैं और सत्य व संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। “हम सभी पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही मंगलकामना है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है।
राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने की प्रेरणा
“1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम भारत की स्वाधीनता, स्वाभिमान और राष्ट्र चेतना का अमर अध्याय है।” “मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को कोटि-कोटि नमन।” CM ने कहा कि 1857 की क्रांति ने देश में आजादी की अलख जगाई थी। रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, मंगल पांडे जैसे वीरों का बलिदान हमें राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने की प्रेरणा देता है।
विशेष सम्पादकीय – एक संकल्प से उपजेंगे मध्यप्रदेश को विकसित करने वाले 45 फैसले
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

