भोपाल। प्रसिद्ध उर्दू शायर और पद्म श्री सम्मानित डॉ. बशीर बद्र के निधन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री ने कहा, “पद्म श्री से सम्मानित, प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”

READ MORE: शायरी का एक दौर खत्म: उर्दू के मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, भोपाल स्थित निवास पर ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री ने बशीर बद्र की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से लोगों को संवेदनशीलता, अपनत्व और मानवता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उनकी रचनाओं ने जिंदगी को बेहद आसान बनाने के सूत्र दिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

READ MORE: PM मोदी के 12 साल का जश्न मनाएगी भाजपा: गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे, 5 जून विश्व पर्यावरण से 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा कार्यक्रम

बशीर बद्र अपनी ग़ज़लों और नाज़्मों के लिए पूरे देश में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी शायरी आम आदमी की भावनाओं को बहुत करीब से छूती थी। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m