शिखिल ब्यौहार, भोपाल। केंद्र में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून को विश्व योग दिवस तक चलेगा।

निसर्ग वॉटर पार्क में करंट से मौत मामला: संचालक व पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी गिरफ्तार,

हर मंडल में एक दिन बिताना होगा

प्रदेश भाजपा कार्यालय में 12 वर्ष को अभियान के रूप में मनाने की तैयारी को लेकर बैठक की गई। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी-जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनी, जनसंपर्क होंगे। प्राकृतिक खेती, योग व अन्य प्रकल्पों पर चर्चा करेंगे। अभियान के दौरान सांसद अपनी लोकसभा-विधानसभा व प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा के हर मंडल में पूरा एक दिन बिताना होगा।

महाकाल थाना क्षेत्र में खूनी संघर्षः देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी, वारदात कैमरे में कैद

सार्वजनिक परिवहन से पहुंचेंगे

इस दौरान वीआईपी कल्चर यानि वाहनों के काफिलों के बजाय कार पूलिंग या सार्वजनिक परिवहन से जनता के बीच पहुंचना होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में मंत्री विश्वास सारंग मंत्री कृष्णा गौर विधायक रामेश्वर शर्मा विधायक सबनानी महापौर मल्टी राय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m