कुमार इंदर, जबलपुर। बरेला स्थित बहुचर्चित ‘निसर्ग वॉटर पार्क’ में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वॉटर पार्क में करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक और पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में रिजॉर्ट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर यह कदम उठाया है।

स्विमिंग पूल में करंट से मौत के बाद जागा प्रशासनः बरेला निसर्ग वॉटर पार्क को किया सील

हादसे के वक्त प्रबंधन ने नहीं की मदद

इस पूरे मामले में जांच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई है। मृतक के साथियों ने अपने बयानों में खुलासा किया है कि जब फिसल पट्टी (स्लाइड) के पास लगे पोल में करंट आने से चपेट में आया, तब उसे मौके पर कोई तात्कालिक मदद नहीं मिल सकी। रिजॉर्ट प्रबंधन की संवेदनहीनता के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। साथियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

वॉटर पार्क में दर्दनाक हादसाः फिसल पट्टी की रेलिंग में करंट आने से युवक की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही

बिना फायर NOC के चल रहा था वॉटर पार्क

युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए निसर्ग वॉटर पार्क को सील कर दिया था। इसके बाद राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस जांच में वॉटर पार्क के अंदर कई बड़ी अनियमितताएं पाई गईं।

उठते सवाल

हादसे के बाद से ही जिला प्रशासन और वॉटर पार्क की सुरक्षा जांच को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे थे। चौतरफा दबाव के बाद प्रशासन ने पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी से रिसॉर्ट के निर्माण, भूमि डायवर्शन और संचालन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज तलब किए हैं। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अवैध निर्माण पाए जाने पर रिसॉर्ट पर आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

महाकाल थाना क्षेत्र में खूनी संघर्षः देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी, वारदात कैमरे में कैद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m