कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के बरेला स्थित निसर्ग वॉटर पार्क में करंट से युवक की मौत मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने वॉटर पार्क में सीलबंद कार्रवाई की है। घटना के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण टीम में राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने निसर्ग वॉटर पार्क में कई अनिमितताएं पाई थी।
वॉटर पार्क में दर्दनाक हादसाः फिसल पट्टी की रेलिंग में करंट आने से युवक की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही
यह था मामला
दरअसल रांझी झंडा चौक का रहने वाला साजन विश्वकर्मा अपने तीन दोस्तों के साथ बरेला स्थित निसर्ग वॉटर पार्क घूमने गया था। वॉटर पार्क में जब वह फिसल पट्टी (वाटर स्लाइड) का आनंद लेकर नीचे आ रहा था, तभी अचानक फिसल पट्टी की लोहे की रेलिंग में फैले जोरदार करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
होटल में रूम नहीं मिलने पर बवाल: नकाबपोश बदमाशों ने तोड़े मालिक की कार के शीशे, वारदात कैमरे में कैद


