राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। सीएम डॉ मोहन यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत आमजनों के साथ होली खेली। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सीएम हाउस में होली की भव्य तैयारियां की गई। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आम लोगों के साथ होली खेली। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में चारों तरफ रंग बिरंगे रंग बिखरे और होली का अद्भुत रंग देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: सीएम डॉ मोहन यादव ने देखी फिल्म शतक: कहा- यह मूवी समर्पण-संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा, लोगों से की ये अपील
मुख्यमंत्री निवास में रंगों के साथ फूलों की भी होली खेली गई। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने होली की बधाई दीं। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।

