प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम सबसे पहले सती गेट पहुंचे और यहां चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। “सिंहस्थ-2028” की तैयारियों की दृष्टि से यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। चौड़ीकरण से आने वाले समय में श्रद्धालुओं के साथ-साथ शहरवासियों को भी आवागमन में बहुत सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय भवन पहुंचे। उन्होंने भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसकी प्रगति व निर्माण से जुड़ी जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन बोले- भव्य-दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन
यह भवन बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से तैयार किया जा रहा है। नए कलेक्टर कार्यालय से आने वाले समय में प्रशासनिक कामकाज के लिए बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

