शब्बीर अहमद, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और पार्टी इसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है।
READ MORE: Datia By-Election Result: कांग्रेस की जीत पर उमंग-दिग्विजय ने जताया जनता का आभार; BJP अध्यक्ष बोले- ‘पार्टी विरोधी काम करने वाले होंगे बाहर’
मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया सीट पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पास थी और इस उपचुनाव में भी कांग्रेस ने उसे बरकरार रखा है। हालांकि भाजपा ने इस बार पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1,700 अधिक वोट प्राप्त किए हैं, जो पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है।
READ MORE: Datia By-Election Result: घनश्याम सिंह 6,056 वोटों से जीते; बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार
डॉ. यादव ने भाजपा की हालिया चुनावी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके अलावा बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और अमरवाड़ा में कांग्रेस की सीट भी अपने नाम की। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा ने तीनों सीटों पर विजय प्राप्त की।
READ MORE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी दफ्तर में बढ़ी हलचल, बसई की EVM पर टिकी सबकी नजरें
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी बात रखते हैं। भाजपा ने भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और कांग्रेस ने भी अपना पक्ष रखा। जनता ने जो फैसला दिया है, उसे भाजपा शिरोधार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस परिणाम की समीक्षा करेगी और आने वाले सभी चुनाव पूरी मजबूती और नई रणनीति के साथ लड़ेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


