CM Hemant Soren on illegal Mining In Jharkhand: झारखंड में अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं है। अवैध खनन पर सीएम हेमंत सोरेन ‘लाल’ हो गए हैं। अवैध खनन करने वालों सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सीएम हेमंत सोरेन ने दिया है। बकायदा इसके लिए झारखंड के सभी जिलों में टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अवैध खनन परिवहन की जांच के लिए विभिन्न जिलों में चेकनाका भी बनाए जाएंगे।

झारखंड सीएम के निर्देश पर खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हर जिले में टास्क फोर्स गठन करने पर सहमति बनी। बैठक में खनन से जुड़े विभिन्न विभागों के मामलों के आपसी समन्वय से निष्पादन, खनन प्रहरी से मिली शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त माह तक राजस्व वसूली सहित कई अन्य बातों पर भी सहमति बनी।

बैठक में जिलों में चेकनाका की स्थिति को लेकर आए प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। बताया गया कि राज्य के 14 जिलों यथा धनबाद, गुमला, सिमडेगा, साहिबगंज, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, पाकुड़, दुमका, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां एवं कोडरमा में स्थायी/अस्थायी रूप से चेकपोस्ट का संचालन हो रहा है। कुल पांच जिलों यथा चतरा, जामताड़ा, गोड्डा, खूंटी एवं देवघर के खनन पदाधिकारी द्वारा चेकपोस्ट स्थापना के लिए राशि की मांग की है, जिसे जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, रांची, लातेहार, गिरीडीह, चाईबासा, लोहरदगा एवं कोडरमा में चेकपोस्ट नहीं है। बैठक में उपरोक्त जिलों में चेकनाका बनाने का निर्णय लिया गया।

अवैध खनन, परिवहन-भंडारण के रोकथाम पर निर्देश

● मिले शिकायतों का सही तरह से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

● उच्च न्यायालय द्वारा अवैध खनन से संबंधित मामलों में पारित न्यायादेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

● खनन प्रहरी के माध्यम से मिली शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें।

● एनजीटी न्यायालय के दिए आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

● खनिज आपूर्ति के लिए लीगल सोर्स की बढ़ोतरी पर कार्रवाई करें।

● थाना परिसर में जब्त खनिजों एवं वाहनों का निष्पादन नियमानुसार हो।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m