JPSC-JSSC exam scam: झारखंड जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में स्कैम को लेकर झारखंड सीआईडी (Jharkhand CID) ने बड़ा खुलासा किया है। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता का मास्टरमाइंड अभय तिवारी (Abhay Tiwari) ने पेपरलीक (Paperleak) से वसूली और ब्लैकमेलिंग के लिए ‘कॉरपोरेट सिंडिकेट’ बना रखा था।

बता दें कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में स्कैम को लेकर पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने बड़ा आंदोलन किया था। हेमंंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की मांग को मानते हुए कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जबकि जांच सीआईडी को सौंपी थी।

जांच में यह बात सामने आई है कि 14वीं जेपीएसससी समेत अन्य परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने सेटिंग करायी थी। उन सभी के पैसे नहीं मिलने पर ब्लैकमेल करने तैयारी भी अभय ने की थी। इसके लिए अभय के द्वारा 24 सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, ए4 साइज के ब्लैंक पेपर पर हस्ताक्षर व चेकबुक उसके द्वारा रख लिए गए थे। अगर किसी परीक्षार्थी के द्वारा चयन के बाद भी पैसे नहीं दिए जाते तो वह परीक्षार्थियों को अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेल करता।अभय तिवारी ने गिरोह के पास दस्तावेज जुलाई माह तक थे। इस दौरान जब जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितता की चर्चा होनी लगी, तब तब सारे अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट उमेश कुमार ने अपने पास रखे थे।

जानिए कैसे कॉरपोरेट स्टाइल में करता था काम

अभय तिवारी ने टीडीपीएल की इंट्री झारखंड में करायी थी। इसके लिए साले सौरभ पांडेय के नाम पर ही लालपुर स्थित फ्लैट का लीज एग्रीमेंट कराया गया। परीक्षा में ओएमआर समेत अन्य छेड़छाड़ की जा सके, इसके लिए उसने टीडीपीएल व लखनऊ की कंपनी पिकर टेक्नोलॉजी के बीच एग्रीमेट भी कराया था। केस में गिरफ्तार हो चुके मो उस्मान व मो एबाद पिकर के लिए ही काम करते थे। कंपनी के निदेशक हेमंत शर्मा को कंपनी का खर्च उठाने के अलावे 20 प्रतिशत कमीशन का झांसा भी दिया गया था।

अभय तिवारी ने स्वीकार भी किया

अभय तिवारी ने स्वीकार भी किया है कि उसने 11 अभ्यर्थियों से उगाही का पैसा भाई अक्षय के जरिए उसके साले सौरभ पांडेय तक पहुंचाए थे। वहीं अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह को उपलब्ध करायी गई थी। वहीं, उमेश ने बताया है कि जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता में जब सारे खुलासे होने लगे, तब वह बनारस चला गया था। बनारस से लौटने के बाद उसने रांची के बाहर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सौंप दिए थे।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m