CM Majhi Rayagada Visit: भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 2 फरवरी को रायगड़ा जिले के दौरे पर जाएंगे. पद संभालने के बाद यह उनका तीसरा आधिकारिक दौरा होगा. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 108 कुंडी वैदिक विश्वशांति महायज्ञ में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह सुभद्रा शक्ति मेले का उद्घाटन भी करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
बारीझोला स्थित JSCO ग्राउंड में आयोजित यह महायज्ञ 31 जनवरी से शुरू हुआ है और 2 फरवरी तक चलेगा. मुख्यमंत्री समापन कार्यक्रम में पूर्णाहुति देंगे. आयोजन समिति बालकृष्ण पांडा और उनकी टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है.
Also Read This: ओडिशा: मंत्री के सरकारी आवास पर नौकर की संदिग्ध हालात में मौत

Also Read This: तस्वीरें वायरल हुईं तो DSP के लाल बाल बने मुद्दा, ओडिशा पुलिस ने बदलने का दिया निर्देश
धार्मिक आयोजन के साथ ही जिला प्रशासन 2 से 8 फरवरी तक सुभद्रा शक्ति मेले का आयोजन कर रहा है. इस मेले का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद और काम दिखाने का मंच देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. रायगड़ा के साथ-साथ ओडिशा के अन्य जिलों से भी SHG से जुड़ी महिलाएं इसमें भाग लेंगी.
जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान रायगड़ा के लिए नई परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं और कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं.
Also Read This: आर्थिक सर्वे पर CM मोहन माझी का बयान, ओडिशा की बढ़ती अर्थव्यवस्था और समावेशी विकास पर जोर
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

