Odisha Minister House Death: भुवनेश्वर. गुरुवार को राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा के सरकारी आवास पर एक 46 वर्षीय घरेलू नौकर मृत पाया गया. मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.
मृतक की पहचान शंकरशन नाग के रूप में हुई है. वह बोलांगीर जिले के बेलपहाड़ का रहने वाला था. शंकरशन नाग पिछले कई महीनों से मंत्री के परिवार के साथ काम कर रहा था और उसी परिसर में रहता था.
Also Read This: तस्वीरें वायरल हुईं तो DSP के लाल बाल बने मुद्दा, ओडिशा पुलिस ने बदलने का दिया निर्देश

Also Read This: आर्थिक सर्वे पर CM मोहन माझी का बयान, ओडिशा की बढ़ती अर्थव्यवस्था और समावेशी विकास पर जोर
मिली जानकारी के मुताबिक, घर के अन्य स्टाफ सदस्यों ने उसे एक कमरे में बेहोश हालत में देखा. इसके बाद उसे तुरंत कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में बिजली का करंट लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
Also Read This: ओडिशा सरकार ने अपना फैसला लिया वापस, तंबाकू और पान मसाला पर नहीं हैं बैन, जारी किया स्पष्टीकरण, देखें अधिसूचना
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

