पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कई बड़ी रैलियां कीं. आसनसोल, छतना, ओंदा और खंडाघोष में उन्होंने BJP पर एक के बाद एक बड़े आरोप लगाए. TMC के उम्मीदवारों को डराने से लेकर बंगाल को तीन टुकड़ों में बांटने की साजिश तक, ममता ने कई बड़े दावे किए. ममता ने कहा कि BJP अभी से TMC के उम्मीदवारों को, यहां तक कि राज्य सरकार के मंत्रियों को भी फोन कर रही है. BJP उन्हें धमकी दे रही है कि अगर चुनाव के बाद उनके पास बहुमत कम पड़ा तो वो उनका साथ दें.
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कई रैलियों में BJP पर उम्मीदवारों को धमकाने, बंगाल को बांटने की साजिश, SIR घोटाले और वोटिंग में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए और जनता से सतर्क रहने की अपील की.
पश्चिम बंगाल में आने वाले कुछ दिनों विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है. कुल 294 सीटें हैं और बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए. 2021 में BJP ने 77 सीटें जीती थीं. ममता की पार्टी TMC यानी तृणमूल कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. इस बार BJP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे करके पूरी ताकत लगाई है. इसी माहौल में ममता ने अपनी रैलियों में रोज नए नए और बड़े दावे किए.
CM ममता ने एक बड़ा दावा किया कि केंद्र सरकार अगले 15 दिनों में एक डिलिमिटेशन बिल यानी नई सीमाएं तय करने का कानून लाने वाली है. उन्होंने कहा कि इस बिल के जरिए पश्चिम बंगाल को तीन हिस्सों में तोड़ा जाएगा. कुछ हिस्से बिहार में और कुछ ओडिशा में मिला दिए जाएंगे.
CM ममता ने लोगों को चेताते हुए कहा कि BJP चुनाव के दिन लोगों को नींद की दवाई मिली चाय और मिठाई देने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि इसे खाने के बाद लोग सो जाएंगे और BJP उनके वोट चुरा लेगी. उन्होंने लोगों से कहा कि वो सतर्क रहें और ऐसी कोई चीज न लें.
मुख्यमंत्री ममता ने यह भी दावा किया कि BJP ने TMC को सत्ता से हटाने के लिए 1000 करोड़ रुपये की डील की है. उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला दिया जिसमें एक छोटी पार्टी के नेता हुमायूं कबीर को यह कहते सुना जा सकता है कि उन्हें इस डील के तहत 200 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं.
मुख्यमंत्री ममता ने SIR यानी वोटर लिस्ट की जांच को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया. उन्होंने कहा कि जो लोग 2024 में भारत आए उन्हें नागरिकता दी जा रही है लेकिन जो दशकों पहले आए थे उन्हें नागरिकता से वंचित किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ममता ने एक बार फिर यह आरोप लगाया कि BJP शासित राज्यों में बांग्ला बोलने वाले लोगों के साथ बुरा व्यवहार हो रहा है. उन्होंने इसे बंगाल के गौरव और पहचान से जोड़ा और लोगों से कहा कि इसके जवाब में वो BJP को वोट न दें. ममता ने कहा कि BJP धीमी वोटिंग और धीमी गिनती की योजना बना रही है ताकि EVM यानी वोटिंग मशीनों के साथ कुछ गड़बड़ी की जा सके. उन्होंने लोगों से कहा कि वो हर बूथ पर नजर रखें और BJP की किसी भी चाल को कामयाब न होने दें.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

