CM Mann: अमेरिका से भारत वापस भेजे गए भारतीयों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे विदेश जाने का लालच छोड़ें, क्योंकि पंजाब में भी रोजगार और विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं. उन्होंने युवाओं को यहीं रहकर मेहनत करने की सलाह दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका से 112 भारतीय वापस लौट रहे हैं, जिनमें से 31 पंजाब से संबंधित हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार अब बिना किसी भेदभाव के युवाओं को नौकरियां मुहैया करा रही है. पिछले तीन वर्षों में सरकार ने 50,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं और आने वाले समय में हजारों लड़के-लड़कियों को और भी नौकरियां दी जाएंगी.
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां लड़कियां भी फायर ब्रिगेड में काम करेंगी.
जताई थी आपत्ति (CM Mann on Indians who returned from America)
गौरतलब है कि विदेश से लौटने वाले भारतीयों के विमान को अमृतसर में उतारे जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री पहले भी आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने सवाल उठाया था कि इस विमान को पंजाब में उतारने का क्या मतलब है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने इस निर्णय को अनुचित बताया था.
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

