राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बैतूल और भोपाल के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हादसे की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
राजस्थान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसाः खाटू श्याम जा रही श्रद्धालुओं की बस पुल से नीचे खाई में गिरी, MP के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट और निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- “आज कोटा में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।”
2 बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंपः मलेरिया के लक्षण और प्लेटलेट्स कम होने का दावा,
घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास के निर्देश
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है और प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
12 वर्षीय मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के बाद भड़का आक्रोशः थाने के बाहर चक्काजाम और हंगामा, आरोपी मुबीन गिरफ्तार, फांसी व बुलडोजर कार्रवाई की मांग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

