संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या (आशंका) की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने बैरागढ़ थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

12 वर्षीय मासूम बच्ची का शव खंडहर में मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुग्गी बस्ती में रहकर पन्नी बीनने का काम करने वाली यह 12 वर्षीय मासूम बच्ची गत गुरुवार को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, इसी बीच शुक्रवार को उसका शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुबीन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जनता का फूटा गुस्सा

घटना की क्रूरता से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि बैरागढ़ थाने के सामने जमा हो गए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि आरोपी को बिना किसी देरी के फांसी की सजा दी जाए और उसके अवैध मकान पर प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाने के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने और शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और बेहद गंभीरता से जांच की जा रही है, तथा आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि

नाबालिग बच्ची मौत मामले में ACP रत्नेश तोमर ने कहा- खाली इमारत से बच्ची का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या और बहला-फुसलाकर ले जाने सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अतिरिक्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्काजाम का प्रयास किया। सुरक्षा के लिहाज से कंट्रोल रूम अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। जो मौके पर तैनात है

जहां राक्षस नहीं, ‘देवता’ के रूप में पूजे जाते हैं रावणः इस अनोखे गांव में नहीं होता पुतला दहन,

दिग्विजय सिंह ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और EVM व्यवस्था पर उठाए सवालः ट्रस्ट को भंग कर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m